Budget Session Latest Updates
नई दिल्लीः Budget Session Latest Updates संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी ।
Read More : शीतलहर का प्रकोप जारी! 18 जनवरी तक इस जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टर ने दिया आदेश
Budget Session Latest Updates लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन में कहा गया है कि सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 17वीं लोकसभा का ग्यारहवां सत्र मंगलवार 31 जनवरी से शुरू होगा। संसद के बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक होगा। इसमें कहा गया है कि 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
Read More : जनता को महंगाई से मिलेगी राहत, थोक महंगाई दर में आई गिरावट, 2 साल के नीचे आईं कीमतें
लोकसभा एवं राज्यसभा के बुलेटिन के अनुसार, 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति का अभिभाषण समाप्त होने के आधे घंटे बाद सरकारी कार्य के निष्पादन के लिये दोनों सदन की अलग अलग बैठक होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे आम बजट पेश करेंगी। बुलेटिन के अनुसार, इसके बाद सत्र के दौरान करीब एक महीने का अवकाश रहेगा जिसमें विभिन्न स्थायी समितियां, मंत्रालयों/विभागों के अनुदान की मांगों पर विचार करेंगी और रिपोर्ट तैयार करेंगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कहा गया है कि जब तक अध्यक्ष कोई निर्देश न दें, तब तक लोकसभा की बैठकें दिन में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे और फिर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।