Gwalior Dabra Crime News : मासूम जिसे कहती थी ‘अंकल’, उसी ने बंद कमरे में कर दिया खौफनाक कांड, ऐन वक्त पर महिला ने देखा तो उड़ गए होश

Ads

ग्वालियर के डबरा में 50 साल के पड़ोसी ने 8 साल की मासूम बच्ची को जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की; महिला रिश्तेदार ने रंगे हाथ दबोचकर जनता के हवाले किया, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी सीधे भेजा गया जेल।

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 12:41 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 12:47 PM IST

Gwalior Dabra Crime News

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया।
  • पड़ोसी आरोपी ने बच्ची को घर के अंदर ले जाकर वारदात करने की कोशिश की।
  • डबरा सिटी थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी राजू नामदेव को दबोचा

ग्वालियर:Gwalior Dabra Crime News :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अयोध्या कॉलोनी में 50 साल के अधेड़ ने अपने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। पुलिस ने पास्को की धाराओ में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बच्ची अंकल कहती थी और वह उसके पड़ोस में रहता था।

आरोपी ने छेड़छाड़ कर की रेप की कोशिश

दरअसल, मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले राजू नामदेव ने उसे बुलाया और जबरदस्ती अपने घर के लिए अंदर ले गया। MP CRIME NEWS आरोपी ने छेड़खानी कर उसके साथ रेप की कोशिश की। पास में ही रहने वाली एक महिला ने उसे देख लिया और आसपास के लोगों को बुला लिया मौके पर पहुंचे सभी लोगों ने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बालिका के परिजनों का कहना है कि बच्ची बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले राजू नामदेव बच्ची को जबरदस्ती अंदर ले गया और उसके साथ गलत काम करने का कोशिश की।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इसके बाद पास में रहने वाली रिश्तेदार ने देख लिया और परिजनों को बुलाया और उसे पकड़ लिया, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।Gwalior POCSO Act Case  वही एसडीओपी सौरभ कुमार का कहना है कि अयोध्या कॉलोनी से मासूम 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें