केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मंहगाई भत्ते में हो सकती है 14% की बढ़ोतरी, सरकार कर रही ये तैयारी

महंगाई राहत यानी DR में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही सौगात मिलने वाली है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो होली से पहले सरकार DA और DR में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मंहगाई भत्ते में हो सकती है 14% की बढ़ोतरी, सरकार कर रही ये तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: February 4, 2022 7:13 pm IST

नई दिल्लीः Bumper increase in salary  महंगाई राहत यानी DR में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही सौगात मिलने वाली है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो होली से पहले सरकार DA और DR में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ साथ सैलरी में बढ़ोत्तरी की संभावना बनी हुई है।

Read  more :  सरकार का बड़ा फैसला! ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्‍टेशन से ही मान्‍य होगी गाड़ियों की फिटनेस, जानें कब से होगा लागू 

Bumper increase in salary  हाल ही केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (CPSEs) के कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर दिया गया है। इसके तहत महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही अन्य़ कर्मचारियों की DA और DR में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

Read  more :  मौसम विभाग ने फिर जारी किया बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेगा बदरा, यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। दरअसल, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार भत्ते में इजाफा किया जाता है। इसी के तहत साल 2022 की पहली छमाही के भत्ते का ऐलान होगा। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 31 फीसदी है, जिसे बढ़ाकर 34 फीसदी किया जा सकता है। इसी तरह, पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।