ओडिशा के नबरंगपुर में बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल

ओडिशा के नबरंगपुर में बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल

ओडिशा के नबरंगपुर में बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 19, 2022 10:35 am IST

नबरंगपुर, 19 फरवरी (भाषा) ओडिशा के नबरंगपुर जिले में बस के पलट जाने से पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पापड़हांडी प्रखंड के मोकिया के पास सोरिसपदार गांव में हुआ।

पुलिस के मुताबिक बस में 45 ग्राम रक्षक (ग्राम राखी) मौजूद थे और वे 20 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान में तैनाती के लिए कोसागुमुडा ब्लॉक जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा रवि कांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में