बवाना में फैक्टरी के बाहर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Ads

बवाना में फैक्टरी के बाहर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक फैक्टरी के बाहर अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीन से चार हथियारबंद व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और प्लास्टिक व्यापारी पर कई गोलियां चलाईं।

पुलिस के मुताबिक, उसे दोपहर करीब 12.51 बजे महाराजा अग्रसेन अस्पताल से सूचना मिली कि गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मृतक की पहचान बवाना निवासी वैभव गांधी के रूप में हुई है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।”

अधिकारी ने कहा, “हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न दल गठित किए गए हैं, जो अलग-अलग जगहों पर छापे मार रहे हैं।”

भाषा तान्या पारुल

पारुल