कोरोना संकट के बीच पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का खुलासा, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

कोरोना संकट के बीच पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का खुलासा, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

कोरोना संकट के बीच पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का खुलासा, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 9, 2020 2:45 pm IST

गाजियाबाद: कोरोना संकट के बीच पुलिस ने सैक्स रैकेट का भांडफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का गोरख धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कई युवक और युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Read More: पूर्वी लद्दाख में ढाई किमी पीछे हटी चीनी सेना, भारत ने भी पीछे हटाए अपने सैनिक

मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके का है। यहां पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके के स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। दरसअल इलाके के एक रहवासी के घर के आसपास अक्सर कई युवक-युवतियां घूमते रहते थे और इसको लेकर उन्‍हें कुछ शक था। जब उन्‍होंने इस मामले को लेकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गोरख कारोबार चल रहा है। इसके बाद स्थानीय निवासी युवक ने इस गोरखधंधा का स्टींग ऑपरेशन कर सबूत जमा किए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर भांडाफोड़ किया है।

Read More: कोरोना संकट के चलते ICC ने क्रिकेट और खिलाड़ियों से जुड़े कई नियमों में किए बदलाव, जानिए पूरी डिटेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"