विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव 9 और 23 अप्रैल को होंगे; मतगणना चार मई को होगी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Modified Date: March 15, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: March 15, 2026 5:44 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना चार मई को होगी।

सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गए थे।

जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा में पोंडा, कर्नाटक में बागलकोट और दक्षिण दावणगेरे, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर, गुजरात में उमरेठ और महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती शामिल हैं।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

लेखक के बारे में