वरिष्ठ अधिकारी के साथ दोपहर के भोज से इनकार करने पर आठ सहायक कमांडेंट को नोटिस

वरिष्ठ अधिकारी के साथ दोपहर के भोज से इनकार करने पर आठ सहायक कमांडेंट को नोटिस

वरिष्ठ अधिकारी के साथ दोपहर के भोज से इनकार करने पर आठ सहायक कमांडेंट को नोटिस
Modified Date: August 6, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: August 6, 2026 3:59 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ दोपहर के आधिकारिक भोज से कथित रूप से इनकार करने पर सहायक कमांडेंट स्तर के आठ अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक महिला सहित ये अधिकारी मध्य प्रदेश में सीआरपीएफ शिविर में करीब एक महीने पहले तकनीकी कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण ले रहे एक बैच का हिस्सा थे।

सूत्रों ने कहा कि एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसर और बल के जोनल प्रमुख ने अधिकारियों के लिए ‘वर्किंग लंच’ की मेजबानी की।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने दोपहर के भोजन में शामिल होने से ‘इनकार’ कर दिया, इसलिए बल मुख्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर इस ‘अवज्ञा’ का कारण बताने के लिए कहा है।

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के बाद उनके जवाब की जांच की जाएगी और फिर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में