गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष का राज्यसभा से बहिर्गमन
गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष का राज्यसभा से बहिर्गमन
नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा से बहिर्गमन किया।
तीन बार के स्थगन के बाद दो बज कर 45 मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनियोग (संख्यांक 3) विधेयक को चर्चा और लोकसभा को लौटाने के लिए पेश किया। उपसभापति हरिवंश ने सदस्यों से इस विधेयक पर चर्चा करने के लिए कहा।
इसी बीच कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की और विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए।
विपक्ष की इसी मांग को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही दिन में पहले ही तीन बार स्थगित की जा चुकी थी।
भाषा मनीषा अविनाश
अविनाश

Facebook


