पोलिंग बूथ पहुंचते ही उम्मीदवार ने फर्श पर पटका ईवीएम, गिरफ्तार

पोलिंग बूथ पहुंचते ही उम्मीदवार ने फर्श पर पटका ईवीएम, गिरफ्तार

पोलिंग बूथ पहुंचते ही उम्मीदवार ने फर्श पर पटका ईवीएम, गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 11, 2019 4:16 am IST

आंध्रप्रदेश। अनंतपुर जिले के गूटी पोलिंग बूथ पर जन सेना पार्टी के विधायक उम्मीदवार ने ईवीएम मशीन के साथ जमकर तोड़फोड़ की। सुबह मधुसूदन गुप्ता मतदान के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने ईवीएम को गलत बताते हुए उसे फर्श पर पटकर तोड़फोड़ कर दी। विधायक उम्मीदवार की इस हरकत के बाद पुलिस ने मधुसूदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बतादें आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। आंध्र प्रदेश के 3 करोड़ 93 लाख 45 हजार 717 मतदाता आज 319 उम्मीदवारों के सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। आंध्र प्रदेश के चुनावी रण की दिलचस्प खबर ये है कि यहां पर पुरुष से ज्यादा महिला मतदाता हैं। आंध्र प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 94 लाख 62 हजार 339 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 98 लाख 79 हजार 421 है।


लेखक के बारे में