आईआईटी-खड़गपुर के सहायक प्रोफेसर अपने आवास पर मृत पाए गए

आईआईटी-खड़गपुर के सहायक प्रोफेसर अपने आवास पर मृत पाए गए

आईआईटी-खड़गपुर के सहायक प्रोफेसर अपने आवास पर मृत पाए गए
Modified Date: July 29, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: July 29, 2026 9:08 pm IST

कोलकाता, 29 जुलाई (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-खड़गपुर के एक सहायक प्रोफेसर संस्थान परिसर में स्थित अपने क्वार्टर में बुधवार को मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय डॉ. दीपक रेड्डी पुल्लागुराम के रूप में हुई है। वह आईआईटी-खड़गपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर थे और हैदराबाद के निवासी थे।

खड़गपुर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सिद्धार्थ सिंह डांगी ने कहा, ‘‘आईआईटी-खड़गपुर के एक प्रोफेसर का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। उनका शव कमरे की छत से फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की जांच की जा रही है।’’

पुलिस के अनुसार, संस्थान के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर स्थित कर्मचारी क्वार्टर के एक कमरे में उनका शव छत से लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

सहायक प्रोफेसर को आईआईटी-खड़गपुर परिसर स्थित बी. सी. रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं और प्रोफेसर की मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में