कान 2026: डेमी मूर, क्लोए झाओ और स्टेलन स्कार्सगार्ड होंगे कान की मुख्य स्पर्धा जूरी में

Ads

कान 2026: डेमी मूर, क्लोए झाओ और स्टेलन स्कार्सगार्ड होंगे कान की मुख्य स्पर्धा जूरी में

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 04:54 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 04:54 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) अभिनेत्री डेमी मूर, रूथ नेगा और स्टेलन स्कार्सगार्ड तथा ऑस्कर पुरस्कार विजेता क्लोए झाओ 79वें कान फिल्म महोत्सव की मुख्य प्रतिस्पर्धा जूरी में शामिल आठ सदस्यों में हैं।

जूरी की अध्यक्षता दक्षिण कोरियाई फिल्मकार पार्क चान-वूक करेंगे। यह जूरी इस साल के फेस्टिवल में ‘इन कॉम्पिटिशन लाइन-अप’ श्रेणी की 22 फिल्मों को देखेगी। कान फिल्म महोत्सव 12 से 23 मई तक फ्रेंच रिवेरा में चलेगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जूरी में दिग्गज पटकथा लेखक पॉल लेवर्टी, आइवरियन-अमेरिकी अभिनेता इसाक डी बैंकोले, चिली के निदेशक डिएगो सेस्पेड्स और बेल्जियम की निदेशक लॉरा वांडेल भी शामिल हैं।

भाषा वैभव माधव

माधव