Central Zonal Council meeting Bastar: बस्तर में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह समेत इन पांच राज्यों के सीएम होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Ads

Central Zonal Council meeting Bastar: बस्तर में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह समेत इन पांच राज्यों के सीएम होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 10:05 PM IST

Central Zonal Council meeting Bastar/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक का आयोजन
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक की अध्यक्षता
  • चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

Central Zonal Council meeting Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

बस्तर में पहली बार बड़ा आयोजन

नक्लवाद के खात्में के बाद बस्तर (Central Zonal Council meeting Bastar) में इस स्तर की बैठक काफी अहम माना जा रहा है। यहां विकास, सुरक्षा और राज्यों के बीच नीति निर्माण, अंतर-राज्यीय समन्वय और कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको बता दें मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक वाराणसी में आयोजित की गई थी।

इस बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक (Central Zonal Council meeting Bastar) को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।

सीएम साय ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि –

मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक का आयोजन बस्तर में किए जाने का निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।

 

 

ये भी पढ़ें

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक कब और कहां होगी?

यह बैठक 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होगी।

बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल होंगे?

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाना, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना।

क्या बस्तर में पहले भी ऐसी बैठक हुई है?

नहीं, यह पहली बार है जब बस्तर में इस स्तर की बैठक आयोजित की जा रही है।