अंबिकापुरः CG Crime News: भारतीय संस्कृति में गुरु और शिष्य के रिश्ते को आदर्श माना जाता रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इसे शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉलेज के एक प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने और उसकी शादी तुड़वाने के आरोप लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना इलाके का है। यहां के राजमोहनी कन्या महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर चन्द्र किशोर कौशल शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद अक्टूबर-नवंबर 2025 के दौरान अश्लील फोटो और अभद्र संदेश भेजने शुरू किया। पीड़िता के विरोध और नंबर ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। शिकायत के बाद भी वह छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की शादी तय होने के बाद वर पक्ष को भ्रामक और गलत जानकारी देकर रिश्ता भी तुड़वा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।