Kharora Robbery Case Raipur/AI Image
रायपुर: Kharora Robbery Case Raipur राजधानी के खरोरा इलाके में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई है।
Kharora Robbery Case Raipur मिली जानकारी के अनुसार, विनीत सोनी ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश करीब 1 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है।
Kharora Robbery Case Raipur घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।