सीएक्यूएम ने एनसीआर में 162 निरीक्षणों, प्रवर्तन कार्रवाइयों से जुड़ी रिपोर्टों की समीक्षा की

Ads

सीएक्यूएम ने एनसीआर में 162 निरीक्षणों, प्रवर्तन कार्रवाइयों से जुड़ी रिपोर्टों की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 10:00 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के प्रवर्तन कार्य बल ने अपनी बैठक में 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में किये गये 162 निरीक्षणों और प्रवर्तन कार्रवाइयों से जुड़ी रिपोर्टों की समीक्षा की।

उड़न दस्तों ने 25 निर्माण और ध्वस्तीकरण वाले स्थलों, औद्योगिक क्षेत्र में 28 स्थलों और डीजल जनरेटर सेट से संबंधित 109 स्थलों का निरीक्षण किया।

उल्लंघन के 64 मामले सामने आये, जिनमें से 42 डीजल जनरेटर सेट से संबंधित थे।

प्रवर्तन कार्य बल ने गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में सात अप्रैल को चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियानों का भी उल्लेख किया, जिनमें सड़क की धूल को कम करने से संबंधित निरीक्षण शामिल थे, जहां कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और उल्लंघन के 126 सामने आये।

संबंधित नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बार-बार नियमों का पालन न करने पर एससीएन जारी करना शामिल है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मजबूत अंतर-एजेंसी समन्वय और निर्धारित पर्यावरणीय मानदंडों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश