Reported By: Abhishek Soni
,Sarguja School News / Image Source : FILE
सरगुज़ा: Sarguja School News छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा ज़िले में आईबीसी IBC24 की खबर का बड़ा हुआ है। यहाँ एक निजी स्कूल में एक बच्चे को सिर्फ इसलिए प्रवेश देने से मना कर दिया गया क्योंकि वह सरगुजिहा भाषा में बात कर रहा था। इस खबर को दिखाए जाने के बाद इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि स्वरंग एकेडमी नाम का यह स्कूल बिना किसी सरकारी मान्यता के ही अवैध रूप से चलाया जा रहा था।
खबर दिखाए जाने के बाद शुरुआत में स्कूल की प्राचार्या ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए मामले को झूठा करार दिया था। लेकिन जब शिक्षा विभाग की टीम मौके पर जाँच के लिए पहुँची और दस्तावेज़ खंगाले, तो प्रबंधन की पोल खुल गई। जाँच के दबाव में स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली कि उन्होंने बच्चे का एडमिशन लेने से मना किया था।
शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वरंग एकेडमी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। Surgujia Language Issue इसके साथ ही स्कूल के संचालन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस घटना के बाद अब विभाग ने जिले के अन्य निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर भी बड़े पैमाने पर जाँच अभियान शुरू कर दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-