Sudhir Pandey Viral Video : इस मशहूर एक्टर के साथ सरेआम बदसलूकी? चुपचाप स्टेज छोड़कर निकले दिग्गज अभिनेता, को-स्टार्स पर निकला फैंस का गुस्सा

Ads

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर लॉन्च में सुधीर पांडे को नजरअंदाज किए जाने का वीडियो वायरल हो गया, जिसे देख फैंस नाराज हैं।

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 11:51 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 12:01 AM IST

Sudhir Pandey Viral Video / Image Source : screengrab

HIGHLIGHTS
  • ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुधीर पांडे को नजरअंदाज करने का आरोप
  • वायरल वीडियो में चुपचाप स्टेज छोड़ते दिखे एक्टर
  • सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा, टीम पर उठे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क: Sudhir Pandey Viral Video  हाल ही में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की आगामी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और सीनियर एक्टर सुधीर पांडे भी मौजूद थे। हालांकि, इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स काफी गुस्से में हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्टेज पर खड़े 72 वर्षीय सुधीर पांडे को उनके को-स्टार्स और टीम ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

चुपचाप स्टेज से उतरे सुधीर पांडे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मुख्य कलाकार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब सुधीर पांडे वहीं पास में खड़े थे। वीडियो में महसूस हो रहा है कि उन्हें वहां कोई तवज्जो नहीं दी जा रही थी। Sudhir Pandey Ignored जब दिग्गज अभिनेता ने देखा कि उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है, तो वह बेहद खामोशी से स्टेज से नीचे उतर गए। जाते वक्त उन्होंने एक बार पीछे मुड़कर भी देखा, मानो उन्हें उम्मीद हो कि कोई उन्हें आवाज देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस दृश्य ने सुधीर पांडे के चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है।

फैंस का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X , इंस्टाग्राम और रेडिट पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। यूजर्स फिल्म की यंग स्टार कास्ट और मैनेजमेंट पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुधीर पांडे जैसे दिग्गज कलाकार, जिन्होंने बुनियाद और बालिका वधू जैसे आइकॉनिक शोज और शाहरुख-अक्षय जैसे सितारों के साथ काम किया है, उनके साथ ऐसा बर्ताव बेहद शर्मनाक है। दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे कलाकार के प्रति इस तरह की बेरुखी को यूजर्स बुजुर्गो का अपमान’ बता रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-