Pankaj Tripathi News: एक्टर पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़.. सड़क हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक..
धनबाद: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर से बेहद बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता की बहन-बहनोई की गाड़ी के साथ हादसा हो गया है। (Car accident of Pankaj Tripathi …

Car accident of Pankaj Tripathi brother-in-law and sister
धनबाद: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर से बेहद बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता की बहन-बहनोई की गाड़ी के साथ हादसा हो गया है। (Car accident of Pankaj Tripathi brother-in-law and sister) पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी की मौत शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप एनएचटू पर सड़क दुर्घटना में हो गई। वहीं उनकी बहन अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज त्रिपाठी की बहन का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी पत्नी सविता तिवारी के साथ कार संख्या डब्ल्यूबी 44 डी-2899 से बिहार के गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। वे चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। (Car accident of Pankaj Tripathi brother-in-law and sister) निरसा चौक पर एक आटो को बचाने के दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी।
Gurugram wall collapse: ये वीडियों देखकर दहल जायेगा दिल.. भरभराकर गिरी दीवार, 4 की दर्दनाक मौत
इस दुर्घटना में कार चला रहे राकेश तिवारी व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। जहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सविता तिवारी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में उनके समर्थक व कलाकार एसएनएमएमसीएच पहुंच गए हैं। वे लोग पंकज त्रिपाठी के आने का इंतजार कर रहे हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Car accident of Pankaj Tripathi brother-in-law and sister

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm