कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 187 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए

कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 187 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए

कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 187 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 23, 2021 10:07 am IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) भारत में कोविड-19 के 31,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,63,421 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,640 रह गई है, जो 187 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 282 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,46,050 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 3,01,640 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है। जबकि लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.77 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में