कारोबारी के घर से नगद समेत करोड़ों के जेवरात की लूट, 3 आरोपियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

दो घरेलू सहायिकाओं ने अपने तीन साथियों के साथ एक कारोबारी के घर से नकद और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहने कथित रूप से लूट लिए।

कारोबारी के घर से नगद समेत करोड़ों के जेवरात की लूट, 3 आरोपियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 6, 2021 12:52 pm IST

Paschim Vihar Delhi robbery News

नयी दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार को दो घरेलू सहायिकाओं ने अपने तीन साथियों के साथ एक कारोबारी के घर से नकद और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहने कथित रूप से लूट लिए।

ये भी पढ़ें :  टीवी एक्ट्रेस ने पूर्व स्पिनर पर लगाया होटल में बुलाने और गंदे मैसेज करने का आरोप, विवादों से है पुराना नाता

पुलिस के मुताबिक, उन्हें शाम छह बजकर चार मिनट पर पश्चिम विहार ईस्ट में लूटपाट होने की सूचना मिली।

हरमीत कौर (46) और उनके कारोबारी पति ने करीब डेढ़ महीने पहले मीना और हेमा कुमारी को घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा था तथा उन्हें रहने के लिए घर के भूतल पर जगह मुहैया कराई थी।

ये भी पढ़ें : पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल, केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे दो में से एक घरेलू सहायिका की मदद से एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और उसने पेचकस से कौर को धमकाया। इस बीच, दो और लोग अंदर आ गए।

ये भी पढ़ें :  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल

उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने घर के सभी कमरे की तलाशी ली और नकद तथा दो करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : ट्रायल रूम में महिला का वीडियो बना रहे थे दो शख्स, चीखते हुए बाहर आई महिला

 


लेखक के बारे में