अन्नाद्रमुक सत्ता में आयी तो जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा: पलानीस्वामी

अन्नाद्रमुक सत्ता में आयी तो जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा: पलानीस्वामी

अन्नाद्रमुक सत्ता में आयी तो जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा: पलानीस्वामी
Modified Date: April 21, 2026 / 12:27 am IST
Published Date: April 21, 2026 12:27 am IST

सलेम (तमिलनाडु), 20 अप्रैल (भाषा) अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आती है तो तमिलनाडु में जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा।

अन्नाद्रमुक महासचिव ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) द्वारा घोषित कल्याणकारी उपायों को लागू किया जाएगा।

उन्होंने सलेम जिले के जलंगपुरम में एक चुनावी रैली में विस्तार से बताए बिना कहा, ‘जैसा कि केंद्र सरकार ने घोषणा की है, अन्नाद्रमुक सरकार बनने के बाद जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा।’

खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, ‘अन्नाद्रमुक की पिछली सरकार के दौरान कच्चे चावल की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार में यह 75 रुपये प्रति किलो हो गई है।’

भाषा शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में