सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की पत्नी के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की पत्नी के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की पत्नी के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: January 11, 2019 2:23 pm IST

नई दिल्ली। सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआई का दावा है कि चिट फंड घोटाले में घिरे शारदा ग्रुप की कंपनियों से उन्हें 1.4 करोड़ रूपए मिले। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, आरोप है कि नलिनी चिदंबरम ने शारदा समूह की कंपनियों की धनराशि के गबन और फर्जीवाड़े के मकसद से शारदा ग्रुप के मालिक सुदीप्त सेन और अन्य आरोपी लोगों के साथ आपराधिक षड़यंत्र रचा।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की अलग रह रहीं पत्नी मनोरंजना सिंह ने सेन का परिचय नलिनी चिदंबरम से कराया ताकि वह सेबी, आरओसी जैसी विभिन्न एजेंसियों की जांच को प्रभावित कर सकें। इसके लिए उनकी कंपनियों के जरिए 2010-12 के दौरान उन्हें कथित तौर पर 1.4 करोड़ रूपए मिले। प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता में विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : बचेली, सीआईएसएफ बैरक से AK 47 राइफल और 30 राउंड कारतूस गायब, दंतेवाड़ा में इनामी नक्सली गिरफ्तार 

बता दें कि इस समूह ने आकर्षक ब्याज दर का झांसा देकर लोगों से 2,500 करोड़ रूपए से ज्यादा जुटाए लेकिन लोगों के पैसे नहीं लौटाए गए। सेन ने 2013 में कंपनी का कामकाज बंद कर दिया था। शारदा घोटाले में यह छठवां आरोप पत्र है। सीबीआई को 2014 में मामले का जांच का जिम्मा सुप्रीम कोर्ट ने सौंपा था।  


लेखक के बारे में