सीबीआई ने कथित भ्रष्ट गतिविधियों के लिए विश्व भारती के पूर्व कुलपति के खिलाफ मामला दर्ज किया

सीबीआई ने कथित भ्रष्ट गतिविधियों के लिए विश्व भारती के पूर्व कुलपति के खिलाफ मामला दर्ज किया

सीबीआई ने कथित भ्रष्ट गतिविधियों के लिए विश्व भारती के पूर्व कुलपति के खिलाफ मामला दर्ज किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 23, 2020 11:13 am IST

नयी दिल्ली, 23 सितम्बर (भाषा) केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सुशांत दत्तगुप्ता के खिलाफ विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्ट गतिविधियों के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उनके खिलाफ 2012 और 2013 के दौरान लगाये गये आरोपों के सिलसिले में दो साल तक चली प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह आरोप लगाया गया है कि कुलपति के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस तथ्य को छुपाया कि उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पेंशन भी मिल रही है, इस प्रकार उन्हें 13 लाख रुपये से अधिक का अतिरिक्त भुगतान प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि दत्तगुप्ता के खिलाफ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक निजी कानूनी फर्म को काम पर रखने से संबंधित आरोप भी है जिसने सरकार द्वारा अनुमोदित वकीलों से अधिक शुल्क लिया।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि दत्तगुप्ता ने विभागीय जांच करने के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को मानदेय के रूप में पांच लाख रुपये का भुगतान किया जो नियमों के खिलाफ था।

भाषा

देवेंद्र उमा

उमा


लेखक के बारे में