NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
NEET UG Paper Leak Case: CBI ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारियां
नई दिल्ली : NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। CBI ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। CBI ने नालंदा और गया से सन्नी कुमार और रंजीत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सन्नी एक परीक्षार्थी है जबकि रंजीत एक दूसरे परीक्षार्थी का पिता है। इन दोनों पर पेपर लीक करवाने में शामिल होने का आरोप है।
बता दें कि, इससे पहले 8 जुलाई को CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से भी एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इस शख्स की पहचान नंजुने धप्पा के रूप में हुई, जो छात्रों से पैसे लेकर उनके नंबर बढ़ाने का दावा करता था। लातूर के सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने नीट-यूजी अभ्यर्थियों से परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने के लिए करीब पांच लाख रुपए की मांग की थी।
अब तक हुई 11 आरोपियों की गिरफ्तारियां
NEET UG Paper Leak Case: इससे पहले, एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया था कि CBI द्वारा अब तक बिहार नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लातूर और गोधरा में कथित हेरफेर के सिलसिले में एक-एक व्यक्ति को, जबकि साजिश के आरोप में देहरादून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब एजेंसी ने बिहार से 2 लोगों को और गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने SFJ को फिर घोषित किया गैरकानूनी संगठन, पांच साल के लिए बढ़ाया प्रतिबंध
पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की हैं 6 FIR
NEET UG Paper Leak Case: केंद्र सरकार ने 5 मई को आयोजित परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़े पैमाने पर उठे विवाद के बाद सीबीआई को प्रकरण की जांच करने की जिम्मेदारी दी। सीबीआई ने इस मामले में छह एफआईआर दर्ज की हैं। बिहार में दर्ज एफआईआर पेपर लीक होने से जुड़ा है जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज एफआईआर अभ्यर्थियों की जगह पर दूसरे शख्स के परीक्षा देने और हेरफेर से जुड़ा है।

Facebook


