सीबीएसई का बड़ा फैसला,स्कूल नहीं बेंच सकते निजी प्रकाशकों की किताब

Ads

सीबीएसई का बड़ा फैसला,स्कूल नहीं बेंच सकते निजी प्रकाशकों की किताब

  •  
  • Publish Date - December 27, 2017 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

स्कूल की एक और ज्यादती से अब पालकों को राहत मिल गयी है।  सीबीएसई के अधीन संचालित स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को अब जबरदस्ती स्कूल से ही बुक लेने की बाध्यता हटा दी गयी है। आज सीबीएसई ने फैसला लिया है की।अभिभावकों को एनसीईआरटी की किताब कहीं से भी खरीद ने की छूट होगी। शिक्षण सत्र 2018-19 में प्रवेश से पहले सेंट्रल बोर्ड और सेकेंडरी एजुकेशन ने किताब और यूनिफार्म के नाम पर दुकानदारी चलाने वाले स्कूलों पर अभी से शिकंजा कस दिया है। 

ये भी पढ़े — केन्द्रीय लोक शिकायत और प्रशासनिक सुधार में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर

निजी प्रकाशकों के किताब उपयोग में लाने पर सीधे मान्यता खत्म करने चेतावनी दी गई है। बोर्ड ने अपने वेबसाइट में पब्लिक नोटिस जारी कर अभिभावकों को जागरूक किया है और साफ कहा है कि अब स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं बिकेंगी। किसी स्कूल ने ऐसा किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने प्राचार्यों से कहा है कि स्कूल परिसरों में केवल एनसीईआरटी की किताबें और स्टेशनरी सामग्री बेचने के लिए छोटी दुकान खोल सकते हैं। निजी प्रकाशकों की किताब बेचने अनुमति नही होगी। यदि किसी स्कूल में किताब बिक्री की शिकायत मिली तो इसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा। एनसीईआरटी के वेबसाइट पर पोर्टल में पंजीयन की सुविधा दी गई है। किताब की संख्या बताने पर डिलीवरी भी मिल जाएगी। इसके अलावा स्कूलों को भी इसकी सुविधा होगी।