महराजगंज में शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली

Ads

महराजगंज में शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 10:40 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 10:40 AM IST

महराजगंज (उप्र), 23 जून (भाषा) महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के खैराती गांव में एक नवविवाहिता अपने कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी हुई मृत मिली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता रेशमी यादव (21) संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकी मिली, जिसकी शादी इसी साल आठ मई को दशरथ यादव से हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार की है। ससुराल वाले जब खेतों से लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस टीम और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर सोनाौली थाना इलाके के अर्घा गांव में रहने वाले महिला के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया तो रेशमी छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।

बताया जा रहा है कि रेशमी का पति दशरथ मुंबई में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर नहीं था।

नौतनवा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द वैभव

वैभव