CBC की बड़ी कार्रवाई, ड्रग मामले में एक और अभिनेत्री हुई गिरफ्तार

CBC की बड़ी कार्रवाई, ड्रग मामले में एक और अभिनेत्री हुई गिरफ्तार

CBC की बड़ी कार्रवाई, ड्रग मामले में एक और अभिनेत्री हुई गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 8, 2020 11:31 am IST

बेंगलुरु: कन्नड़ फिल्म उद्योग में नशीली दवाओं के कथित सेवन के मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए शहर की पुलिस द्वारा एक और कन्नड़ अभिनेत्री की गिरफ्तारी के साथ ही कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कानूनी व्यवस्था को मजबूत करेगी ताकि सुनिश्चित हो सके की प्रक्रियात्मक खामियां गिरफ्तार किए गए लोगों को कानून से बच निकलने का मौका न दें।

Read More: हथियारबंद लोगों ने साध्वी के साथ किया गैंगरेप, आश्रम में ही बंधक बनाकर दिया घिनौनी करतूत को अंजाम

पुलिस ने बताया कि कन्नड़ फिल्म जगत में नशीली दवाओं के सेवन की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार सुबह उनके इंदिरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सरकार कानूनी व्यवस्था को मजबूत करेगी ताकि ड्रग मामलों में गिरफ्तार लोग प्रक्रियात्मक खामियों की वजह से ‘बच’ न सकें।

Read More: निजी अस्पतालों में सभी बिस्तरों के लिये शुल्क की ऊपरी सीमा तय करना अव्यवहार्य:महाराष्ट्र सरकार

गलरानी की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले सीसीबी ने उद्योग जगत की उनकी साथी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि गलरानी को मंगलवार सुबह यहां उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

Read More: आरबीआई से उधार लेकर या ‘निजी ट्रस्ट कोष’ से धन जारी कर राज्यों का जीएसटी बकाया चुकाये: येचुरी

संयोग से, पुलिस ने विरेन खन्ना के घर पर भी छापेमारी की जिसे अपराध शाखा के अधिकारियों ने फिल्म जगत में मादक पदार्थों के उपयोग के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। वहां से पुलिस की एक वर्दी बरामद की। बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, “अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, सीसीबी ने दो स्थानों पर आज छापेमारी की। हमें उनके घरों से कई चीजें मिली हैं जिनकी हम जांच कर रहे हैं।”

Read More: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “विरेन खन्ना के घर से हमें कर्नाटक पुलिस की वर्दी मिली है। हम जांच कर रहे हैं कि क्यों और किस मकसद से वर्दी वहां रखी गई थी।” पाटिल ने कहा कि पुलिस “इस (ड्रग) मामले की जांच में बहुत गहराई में जा रही है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें और जांच करनी होगी और हमें और लोगों से पूछताछ करने की जरूरत है। कुल मिलाकर हमारी जांच सही दिशा में जा रही है।”

Read More: मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, कंगना के खिलाफ प्रतिशोध की कार्रवाई, क्या उद्धव ठाकरे अपने पुत्र पर लगे ड्रग्स के आरोपों की जांच कराएंगे?

पुलिस ने कहा कि गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। संजना का जन्म बेंगलुरु में हुआ है। उन्होंने सिनेमा जगत में तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिये 2006 में कदम रखा था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गंदा हेंताथी’ में भी काम किया है।

Read More: इस सांसद को कोर्ट ने सुनाई है मौत की सजा, सदन में ली पद और गोपनीयता की शपथ

इस बीच, बोम्मई ने कहा, “मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान बहुत सार्थक रहा है। मैंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि कोई प्रक्रियात्मक खामी नहीं रहनी चाहिए।” यह गौर करते हुए कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) में वृहद कार्रवाई करने की जरूरत होती है, बोम्मई ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के कानून से बच निकलने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

Read More: टेलीमेडिसिन सेवा मंच ‘ई-संजीवनी’ ने पूरे किए तीन लाख परामर्श

उन्होंने कहा, “अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए, हम कानून मंत्री, कानूनी विशेषज्ञों, कानून विभाग और महाधिवक्ता के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।” बोम्मई शहर में और राज्य में हर कहीं नशीली दवाओं के खिलाफ जारी अभियान का संदर्भ दे रहे थे। फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने अब तक द्विवेदी, गलरानी, पार्टी आयोजक खन्ना, पूर्व मंत्री के बेटे आदित्य अल्वा, रियल्टर राहुल और अभिनेता रियाज को गिरफ्तार किया है।

Read More: झारखंड में कोरोना के 1577 नये मामले सामने आए, 14 और मरीजों की मौत

सीसीबी द्वारा जिन 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें से सात को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अपना अभियान उस वक्त तेज कर दिया था जब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कन्नड़ फिल्म कलाकारों और गायकों को नशीली दवाएं पहुंचाने और उनको जमा कर रखने के मामले में बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Read More: चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय ठिकाने के करीब आने की कोशि…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"