केंद्र सरकार और 19 राज्य मेरे खिलाफ एकजुट हैं, मैं आम जनता के लिए अकेले लड़ रही हूं: ममता

Ads

केंद्र सरकार और 19 राज्य मेरे खिलाफ एकजुट हैं, मैं आम जनता के लिए अकेले लड़ रही हूं: ममता

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 02:04 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 02:04 PM IST

सूरी (पश्चिम बंगाल), 13 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की देश के 19 राज्यों में सरकार है। बीरभूम जिले के सूरी में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकतों का उपयोग करके पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी।’’

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण युवाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

भाषा संतोष वैभव

वैभव