केंद्र सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही : के.सी. वेणुगोपाल

केंद्र सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही : के.सी. वेणुगोपाल

केंद्र सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही : के.सी. वेणुगोपाल
Modified Date: May 25, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:16 pm IST

जयपुर, 25 मई (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जनता के मुद्दों के समाधान के लिए कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में आम जनता परेशान है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “लोग परेशान हैं। केंद्र सरकार जनता के मुद्दों के समाधान के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया भर में घूम रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जनता बड़ी परेशानी में है।”

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

वेणुगोपाल ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन आंदोलन कर रहे हैं।

वेणुगोपाल पुष्कर में आयोजित ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत राजस्थान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जयपुर आए थे।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में