गुरुग्राम: रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर सीजीएसटी विभाग की छापेमारी

गुरुग्राम: रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर सीजीएसटी विभाग की छापेमारी

गुरुग्राम:  रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर सीजीएसटी विभाग की छापेमारी
Modified Date: September 19, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: September 19, 2026 8:52 pm IST

गुरुग्राम, 19 सितंबर (भाषा) केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) विभाग ने कथित कर चोरी की जांच के तहत गुरुग्राम में एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन छापेमारियों के परिणामस्वरूप जीएसटी देनदारी के मद में 117 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई।

अधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा जोहेब माधव

जोहेब


लेखक के बारे में