प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे बिहार, चंपारण सत्याग्रह के सौ साल हुए पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे बिहार, चंपारण सत्याग्रह के सौ साल हुए पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे बिहार, चंपारण सत्याग्रह  के सौ साल हुए  पूरे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 10, 2018 7:01 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘चंपारण सत्याग्रह’ के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार में  विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.आपको बता दें कि  प्रधानमंत्री ने इस दिन को ‘सत्याग्रह से स्वच्छग्रह’ के रूप में मानने के लिए ‘चलो चंपारण’ अभियान शुरू किया था.जिसके तहत आज स्वच्छ भारत मिशन के लिए काम करने वाले देशभर के स्वच्छाग्रही बिहार पहुंच रहे हैं.

 

 

 

देशभर के करीब 20 हजार स्वच्छाग्रही इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए चंपारण पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं ये स्वच्छाग्रही बिहार के विभिन्न जिलों में लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं. इन से प्रधानमंत्री 10 स्वच्छाग्रहियों को मंच से सम्मानित करेंगे. यूनिसेफ द्वारा एक कार्यक्रम में 3 अप्रैल को दिल्ली में ‘चलो चंपारण’ अभियान की शुरूआत की थी.

बता दें कि यूनिसेफ भारत में स्वच्छता पर बड़े स्तर पर काम कर रहा है. और आज इस कार्यक्रम का आखिरी दिन  है जिसके तहत .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में बहुत से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ज्ञात हो कि  2 अक्टूबर, 2014 को प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी. इस मिशन का मकसद भारत को खुले में शौच मुक्त करना है.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा था कि 2 अक्टूबर, 2019 को गांधीजी की 150वीं जयंति तक भारत को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त करना है.

web team IBC24

 

 

 


लेखक के बारे में