Chandipura Virus: कोरोना के बाद अब इस वायरस ने दी दस्तक, बीते 2 दिनों में 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
Chandipura Virus: कोरोना के बाद अब इस वायरस ने दी दस्तक, बीते 2 दिनों में 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

Marburg Virus। Image Credit: IBC24 File Image
गुजरात। Chandipura Virus: देश में एक नए वायरस की एंट्री से लोग दहशत में हैं। इस वायरस का नाम है चांदीपुरा वायरस जिसने एक बार फिर दशहत मचा दी है। वहीं गुजरात के साबरकांठा और अरावली जिलों में यह वायरस बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। इस वायरस के चलते 2 दिन के अंदर 4 बच्चों के मौत का दावा किया जा रहा है। इन बच्चों की मौत साबरकांठा सिविल अस्पताल में हुई है। फिलहाल बच्चों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। वहीं, इस वायरस के चलते लोगों में हड़कंप मच गया है। बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है और नए वायरस को लेकर साबरकांठा व अरावली जिलों में सर्वे भी शुरू कर दिया है। इस वायरस से संक्रमित दो अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।
चांदीपुरा वायरस पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल का कहना है, ''राज्य में कई जगहों पर चांदीपुरा वायरस के मामले सामने आए हैं। डरने की जरूरत नहीं है लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है। चांदीपुरा कोई नया वायरस नहीं है। 1965 में , पहला मामला महाराष्ट्र में दर्ज किया गया था। इस वायरस के मामले हर साल एक वेक्टर-संक्रमित सैंडफ्लाई के डंक से होते हैं और यह मुख्य रूप से 9 महीने से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रभावित करता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने की कही बात
वहीं इस रुशिकेश पटेल ने बताया, दस्त और सिरदर्द मुख्य लक्षण हैं। ये लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। गुजरात में 4 जिलों में 9 मामले दर्ज किए गए हैं। इस वायरस के सैंपल पुणे भेजे गए हैं। 6 मौतें हुई हैं लेकिन चांदीपुरा वायरस से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 400 से अधिक घरों और 19,000 लोगों की जांच की गई है। यह बीमारी संक्रामक नहीं है।"
क्या हैं लक्षण?
Chandipura Virus: चांदीपुरा वायरस से सबसे पहले बुखार होता है, जिसके लक्षण फ्लू की तरह होते हैं। यह वायरस रैबडोविरिडे परिवार के वेसिकुलोवायरस जीनस का सदस्य है। यह मच्छरों, मक्खियों, कीट-पतंगों द्वारा फैलता है। इस बीमारी के चपेट में आने वाले बच्चे के मस्तिष्क में सूजन आ जाती है। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ती जाती है। माना जा रहा कि इस स्थिति में ही बच्चों की जान भी जा रही है। इसकी मृत्यु दर 56 फीसदी से 75 फीसदी है।
#WATCH | Gandhinagar: On Chandipura virus, Gujarat Health Minister Rushikesh Patel says, "Chandipura virus cases have come up at several places in the state. There is no need to be scared but we need to be cautious. Chandipura is not a new virus. In 1965, the first case was… pic.twitter.com/vfVHcZ1z3i
— ANI (@ANI) July 15, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Chandipura Virus: After Corona, now this virus has knocked, created panic due to the death of 4 children in 2 days due to Chandipura virus

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm