चेन्नई-अबु धाबी उड़ान ‘तकनीकी समस्या’ की वजह से लौटी

Ads

चेन्नई-अबु धाबी उड़ान ‘तकनीकी समस्या’ की वजह से लौटी

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 05:33 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 05:33 PM IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) चेन्नई से अबु धाबी जाने वाली ‘एतिहाद एयरवेज’ की उड़ान मंगलवार को तकनीकी समस्या की वजह से वापस लौट आई और विमान के पंख में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। विमानन कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

यह बयान चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से जारी उन खबरों के बाद आया है, जिनमें विमान के बाएं पंख में आग लगने की बात कही गई थी।

बयान में कहा गया है, “12 मई को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमएए) से जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयूएच) जाने वाली ‘एतिहाद एयरवेज’ की उड़ान ‘ईवाई343’ तकनीकी खराबी के कारण प्रस्थान से पहले ही गेट पर लौट आई और यात्रियों को बाद में विमान से उतार दिया गया।”

इसमें कहा गया है, “उड़ान के निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे की देरी से रवाना होने की संभावना है।”

बयान के मुताबिक, चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं को एहतियाती तौर पर सक्रिय कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है, “असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी टीम यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए सहायता प्रदान कर रही हैं।”

बयान के अनुसार, यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और आराम ‘एतिहाद एयरवेज’ की “सर्वोच्च प्राथमिकता” है।

इसमें विमान के पंख में आग लगने की घटना से इनकार किया गया है।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप