चेन्नई पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 285 लोगों को हिरासत में लिया

Ads

चेन्नई पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 285 लोगों को हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 10:30 AM IST

चेन्नई, 12 सितंबर (भाषा) समूचे चेन्नई में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुख्यात और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 285 अपराधियों को पकड़ा। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि गहन जांच के बाद 152 अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि अन्य लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

यह गहन तलाश अभियान ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त ए. अमलराज के सीधे निर्देश पर 10 सितंबर की रात से 11 सितंबर की शाम तक चलाया गया।

इसके तहत पुलिस उपायुक्त की निगरानी में सहायक आयुक्त एवं निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में छापेमारी की।

पुलिस ने शहर के चार क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए उत्तर क्षेत्र से 108, दक्षिण क्षेत्र से 94, पूर्व क्षेत्र से 45 और पश्चिम क्षेत्र से 38 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पकड़े गए कुल 285 लोगों में से 152 को औपचारिक रूप से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शेष लोगों से पूछताछ की गई और भविष्य में किसी भी गैर-कानूनी काम में शामिल नहीं होने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

भाषा सुरभि

सुरभि