चेक बाउंस मामले के आरोपी की बीड जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत
चेक बाउंस मामले के आरोपी की बीड जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत
बीड, 30 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र की बीड जिला जेल में चेक बाउंस मामले के एक आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जेल अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान गणेश काशीनाथ पवार के रूप में हुई है। वह बीड के सुभाष मार्ग क्षेत्र का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि अदालत में सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह पवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसे जेल प्रशासन ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जेल अधीक्षक राजाराम चांदने ने कहा, ‘‘कैदी गणेश पवार की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। जेल परिसर में तबीयत बिगड़ते ही उसे बिना किसी देरी के जिला अस्पताल ले जाया गया था।’’
भाषा
प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


