मु्ख्य निर्वाचन आयुक्त राजनीतिक झुकाव रखते हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: प्रियंका

मु्ख्य निर्वाचन आयुक्त राजनीतिक झुकाव रखते हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: प्रियंका

मु्ख्य निर्वाचन आयुक्त राजनीतिक झुकाव रखते हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: प्रियंका
Modified Date: September 27, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: September 27, 2026 3:36 pm IST

मलप्पुरम (केरलम), 27 सितंबर (भाषा) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार राजनीतिक झुकाव रखने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि वह निष्पक्ष चुनाव कैसे करा सकते हैं।

प्रियंका अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रही थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या कुमार ने केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन से 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने के लिए कहा था, इसपर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह ‘‘पूरी तरह अवैध और अनैतिक’’ है।

उन्होंने कहा कि यह आरोप दिखाता है कि निर्वाचन प्रणाली और चुनाव कराने वाली संस्थाओं के शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी का ‘‘पार्टी के प्रति झुकाव है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘न केवल उनका पार्टी के प्रति झुकाव है, बल्कि वे सक्रिय रूप से उन पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं। वे निष्पक्ष चुनाव कैसे करा सकते हैं? यह उन कई घटनाओं में से एक है, जो इस व्यक्ति (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) की वजह से हुई हैं। ये पूरी तरह अवैध तथा असंवैधानिक हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में