जयपुर, 20 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की।
शर्मा शाम को मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) पहुंचे और गहलोत से मुलाकात की। सीएमआर में फिलहाल गहलोत रह रहे हैं।
एक सरकारी बयान के अनुसार ”यह दोनों के बीच एक शिष्टाचार मुलाकात थी।”
भाषा कुंज नोमान
नोमान