मुख्यमंत्री शर्मा ने अवनि और मोना को फोन कर बधाई दी

मुख्यमंत्री शर्मा ने अवनि और मोना को फोन कर बधाई दी

मुख्यमंत्री शर्मा ने अवनि और मोना को फोन कर बधाई दी
Modified Date: August 31, 2024 / 08:21 pm IST
Published Date: August 31, 2024 8:21 pm IST

जयपुर, 31 अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली अवनि लेखरा व मोना अग्रवाल को फोन करके बधाई दी है।

शर्मा ने इसके वीडियो शेयर करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवान्वित करने वाली राजस्थान की बेटियों के साथ आत्मीय संवाद।’’

उन्होंने लिखा,‘‘पेरिस पैरालंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अवनि लेखरा द्वारा स्वर्ण पदक एवं मोना अग्रवाल द्वारा कांस्य पदक जीतने के उपरांत, दूरभाष के माध्यम से दोनों बेटियों से वार्तालाप कर उन्हें इस ऐतिहासिक व गौरवशाली उपलब्धि के लिए समस्त राजस्थान परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’’

उल्‍लेखनीय है कि अवनि ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच एक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जबकि मोना अग्रवाल ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में