मुख्यमंत्री शर्मा ने आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री शर्मा ने आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताया।
शर्मा ने जयपुर के आंबेडकर सर्कल स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आंबेडकर को सामाजिक न्याय, भेदभाव की समाप्ति और समाज के सभी वर्गों वंचितों, महिलाओं और अन्य पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने वाला पथप्रदर्शक बताया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
भाषा बाकोलिया खारी
खारी

Facebook


