मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल किया

Ads

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल किया

  •  
  • Publish Date - September 21, 2023 / 09:12 PM IST,
    Updated On - September 21, 2023 / 09:12 PM IST

बेंगलुरु, 21 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निर्वाचन को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना जवाब दाखिल किया।

अदालत ने सिद्धरमैया के जवाब को रिकॉर्ड पर दर्ज करते हुए मामले की सुनवाई छह अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

सिद्धरमैया ने अपने जवाब में कहा, ‘‘ याचिकाकर्ता द्वारा चुनाव याचिका बिना कानूनी पात्रता और तथ्यों के आधार पर दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने मौजूदा याचिका विशुद्ध रूप से राजनीतिक बदला लेने लिए और राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दायर की है। याचिकाकर्ता ने बिना ठोस सबूत के या कानूनी आधार के माननीय उच्च न्यायालय का रुख किया है, इसलिए इसे खारिज किया जाना चाहिए।’’

सिद्धरमैया के निर्वाचन क्षेत्र वरुणा के रहने वाले के.एम.शंकर ने न्यायमूर्ति एस.सुनील दत्त यादव की अदालत में चुनाव याचिका दायर की है और आरोप लगाया है कि इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धरमैया ‘‘ कदाचार में संलिप्त थे।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश