मुख्यमंत्री विजय ने सत्यमूर्ति भवन में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की

मुख्यमंत्री विजय ने सत्यमूर्ति भवन में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की

मुख्यमंत्री विजय ने सत्यमूर्ति भवन में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की
Modified Date: May 12, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: May 12, 2026 7:21 pm IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी मुख्यालय का दौरा किया और के. सेल्वपेरुंथगई और गिरीश चोडणकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस विधायक दल के नेता एस. राजेशकुमार, विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी पार्टी मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में उपस्थित थे।

पांच विधायकों वाली कांग्रेस, तमिलनाडु में टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने वाली पहली पार्टी थी।

मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन से अलवरपेट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के संस्थापक वाइको, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) प्रमुख अंबुमणि रामदास और नाम तमिलर काची (एनटीके) के प्रमुख सीमान से भी उनके आवास पर मुलाकात की।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में