घर वापसी के लिए बस में चढ़ रहे मजदूर को अफसर ने मारी लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घर वापसी के लिए बस में चढ़ रहे मजदूर को अफसर ने मारी लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घर वापसी के लिए बस में चढ़ रहे मजदूर को अफसर ने मारी लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: May 12, 2020 12:13 pm IST

प्रतापगढ़: लॉक डाउन में दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की घर वापसी का दौर लगातार जारी है। लाखों मजदूर दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मजदूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। दरसअल ड्यूटी पर तैनात अफसर ने अपने घर जाने के बस में चढ़ रहे श्रमिक को लात मार दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है।

Read More: महीने के अंत में हो सकती हैं शेष बोर्ड परीक्षाएं, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुरू की तैयारी..देखिए शर्तें

मिली जानकारी के अनुसार मामला बीते शनिवार का है, जहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची थी। यहां से श्रमिकों की स्क्रीनिंग करने के बाद अपने घरों के लिए बसों द्वारा रवाना किया जा रहा था। सभी प्रवासी श्रमिक बस में चढ़ रहे थे, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक अफसर ने बस में चढ़ रहे मजदूर को लात मार दी। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि अफसर ने मजदूर को लात क्यों मारी है।

Read More: बीजेपी का धरना प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष समेत पूर्व सीएम रमन सिंह और सरोज पाण्डेय धरने पर बैठे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"