गुवाहाटी, दो अगस्त (भाषा) असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने रविवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित ज़िलों में दूरसंचार नेटवर्क को बहाल करने के काम की समीक्षा की तथा अहम दूरसंचार अवसंरचना को और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मुख्य महाप्रबंधक विनीत सक्सेना के साथ बैठक के बाद, मुख्य सचिव ने कहा कि राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों के प्रभावी समन्वय के लिए एक भरोसेमंद दूरसंचार नेटवर्क बहुत जरूरी है।
कोटा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दूरसंचार कनेक्टिविटी को मजबूत करने और उसकी बहाली शीघ्र करने के लिए चल रही कोशिशों की समीक्षा करने तथा पूरे राज्य में जरूरी दूरसंचार अवसंरचना को ज़्यादा मजबूत बनाने के लिए एक बैठक हुई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, तकनीकी संसाधनों की तेज़ी से तैनाती और प्रभावित समुदायों के लिए रुकावटें कम करने और बिना रुकावट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए पहले से ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया ।’
असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख हो गई है। राज्य में 82 लोग बाढ़ के कारण जान गंवा चुके हैं।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश