Chikkaballapur Woman Black Magic: केस जीतने महिला का अजब टोटका.. जज के कुर्सी के पास किया कुछ ऐसा काम कि जानकर आप भी रह जायेंगे दंग, अब अरेस्ट

Ads

Chikkaballapur Woman Black Magic Judge Chair: कर्नाटक के कोर्ट में कथित काला जादू करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, जज की कुर्सी पर सरसों डाली।

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 06:14 PM IST

Chikkaballapur Woman Black Magic Judge Chair || Image- Public TV English file

HIGHLIGHTS
  • कोर्ट में कथित काला जादू का मामला।
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला गिरफ्तार।
  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई।

चिक्कबल्लापुर: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में कोर्ट परिसर के अंदर काला जादू करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 65 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। (Chikkaballapur Woman Black Magic Judge Chair) महिला पर आरोप है कि उसने कोर्ट रूम में जाकर जज की कुर्सी पर सफेद सरसों के दाने डाले। पूरी घटना कोर्ट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दो दिन पहले की घटना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट के कमरे में गई थी। सीसीटीवी फुटेज में वह जज की कुर्सी के पास जाकर सफेद सरसों के दाने छिड़कती हुई दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि यह घटना दो दिन पहले की है और फुटेज देखने के बाद मामले की जानकारी सामने आई।

कोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर एक्शन

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोर्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। (Chikkaballapur Woman Black Magic Judge Chair) जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ब्लैक मैजिक कानून के तहत केस दर्ज

पुलिस ने महिला के खिलाफ कर्नाटक प्रिवेंशन एंड इरेडिकेशन ऑफ इनह्यूमन ईविल प्रैक्टिसेज एंड ब्लैक मैजिक एक्ट, 2017 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस

 

महिला पर क्या आरोप लगाया गया है?

उत्तर: महिला पर कोर्ट में कथित काला जादू करने और जज की कुर्सी पर सरसों छिड़कने का आरोप है।

पुलिस ने महिला को कैसे पकड़ा?

उत्तर: कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया।

महिला पर किस कानून के तहत कार्रवाई हुई?

उत्तर: कर्नाटक ब्लैक मैजिक निषेध अधिनियम, 2017 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।