जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से चीनी पिस्तौल और संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से चीनी पिस्तौल और संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 11:06 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 11:06 AM IST

मेंढर/जम्मू, 21 मई (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से हथियार और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट अग्रिम क्षेत्र से सामग्री बरामद की गई।

क्षेत्रीय गश्ती दल ने तलाश अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा के पास से बैग बरामद किया। बैग एक पेड़ के पास मिट्टी खोद कर दबाया गया था।

क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित किए जाने और किसी भी संभावित विस्फोट या विस्फोटक सामग्री से मुक्त किए जाने के दौरान यह बरामदगी हुई।

बरामद वस्तुओं में चीन निर्मित एक पिस्तौल और कुछ पैकेट शामिल हैं जिनमें नशीले पदार्थ होने का संदेह है। एक पैकेट पर ‘लाहौर’ लिखा हुआ था।

मामले की जांच जारी है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव