केरल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

Ads

केरल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:52 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:52 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (भाषा) केरल विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष जी. सुधाकरन ने बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्य की 16वीं विधानसभा में विधायकों को शपथ उनके नाम के वर्ण क्रम के आधार पर दिलाई गई। इस लिहाज से सबसे पहले शपथ कलमस्सेरी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक अब्दुल गफूर ने ली।

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन इस क्रम में 105वें स्थान पर रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन 133वें स्थान पर हैं।

सबसे अंत में शपथ लेने के लिए सूची में वडक्कनचेरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक जेवियर चिटिलप्पिल्ली का नाम है।

भाषा खारी वैभव

वैभव