Chirag Paswan Viral Video: VIP प्रोटोकॉल तोड़ घायल युवती के लिए मसीहा बने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तुरंत पहुंचाया अस्पताल, आप भी देखें वीडियो

Chirag Paswan Viral Video: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जब अमृतसर से जालंधर जा रहे थे उस दौरान उन्होंने अपना VIP प्रोटोकॉल तोड़ दिया।

Chirag Paswan Viral Video: VIP प्रोटोकॉल तोड़ घायल युवती के लिए मसीहा बने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तुरंत पहुंचाया अस्पताल, आप भी देखें वीडियो

Chirag Paswan Viral Video/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 20, 2026 / 07:12 am IST
Published Date: July 20, 2026 7:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तोड़ा VIP प्रोटोकॉल।
  • VIP प्रोटोकॉल तोड़ घायल युवती की मदद करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पासवान।
  • केंद्रीय मंत्री पासवान ने घायल युवती को पहुंचाया अस्पताल।

Chirag Paswan Viral Video: जालंधर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को जालंधर दौरे पर थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जब अमृतसर से जालंधर जा रहे थे उस दौरान उन्होंने अपना VIP प्रोटोकॉल तोड़ दिया और काफिले को बीच सड़क पर रोक दिया इसके बाद केंद्रीय मंत्री पासवान ने सड़क किनारे घायल पड़ी एक युवती को अस्पताल पहुंचवाया।

घायल युवती को चिराग पासवान ने पहुंचाया अस्पताल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमृतसर से जालंधर जाते समय उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी एक युवती दिखी। जिसको देखते ही चिराग पासवान ने अपना काफिला रोक दिया। उन्होंने तुरंत अपनी टीम को निर्देश दिया कि युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर उसका तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए। (Chirag Paswan Viral Video) केंद्रीय मंत्री पासवान द्वारा काफिला रोककर युवती को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

युवती के अस्पताल पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री पासवान ने शुरू की यात्रा

Chirag Paswan Viral Video: घटना जालंधर से लगभग 10-15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लान के निकट हुई। चिराग पासवान ने युवती की स्थिति देखते हुए अपनी यात्रा बीच में रोक दी और व्यक्तिगत रूप से यह पक्का किया कि उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। युवती को अस्पताल पहुंचाने के बाद ही उन्होंने अपनी आगे की यात्रा जारी की। इस संवेदनशील कदम की सराहना की जा रही है, जिसमें एक व्यस्त कार्यक्रम के दौरान भी मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

  1. FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो 
  2. Muzaffarnagar House Collapse: रात में अचानक मचा कोहराम, पलभर में उजड़ गया परिवार, लोगों की हालात देख हर कोई रह गया सन्न, पूरे इलाके में पसरा मातम
  3. MP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: आज से शुरू होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर हंगामा होने के आसार


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.