Muzaffarnagar House Collapse: रात में अचानक मचा कोहराम, पलभर में उजड़ गया परिवार, लोगों की हालात देख हर कोई रह गया सन्न, पूरे इलाके में पसरा मातम
Muzaffarnagar House Collapse: रात में अचानक मचा कोहराम, पलभर में उजड़ गया परिवार, लोगों की हालात देख हर कोई रह गया सन्न, पूरे इलाके में पसरा मातम
Muzaffarnagar House Collapse | Photo Credit: AI
- मुजफ्फरनगर में हादसा
- कच्चा मकान गिरने से पांच की मौत
- जर्जर मकानों से दूर रहने की सलाह
मुजफ्फरनगर: Muzaffarnagar House Collapse देश के कई राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो चुकी है। वहीं भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ जैसी हालात बनी हुई है तो वहीं कई जगहों पर मकान ढहा गई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
Muzaffarnagar House Collapse मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब नौ बजे बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार बारिश हो रहा रही है। बारिश की वजह से यहां एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर फुगाना और बुढ़ाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर और कच्चे मकानों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान जर्जर भवनों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


