चित्रकूट: आग की चपेट में आकर छह झोपड़ियां जलीं

चित्रकूट: आग की चपेट में आकर छह झोपड़ियां जलीं

चित्रकूट: आग की चपेट में आकर छह झोपड़ियां जलीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 27, 2020 7:17 am IST

चित्रकूट (उप्र), 27 दिसंबर (भाषा) जिले के मऊ थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में शनिवार देर शाम अचानक लगी आग की चपेट में आकर छह झोपड़ियां जल गईं।

मऊ के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवदीप शुक्ला ने रविवार को बताया, ‘ताड़ी गांव में शनिवार की शाम करीब सात बजे बृजलाल नामक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लग गई जिसने अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।’

उन्होंने बताया, ‘ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक वहां रहने वालों का सारा सामान जल चुका था।’

एसडीएम ने बताया, ‘झोपड़ियां ही गरीबों का आशियाना थीं, जो अब बेघर हो गए हैं। लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद सरकारी मदद दी जाएगी। फौरी तौर पीड़ितों को राशन व कंबल आदि की व्यवस्था करा दी गयी है।’

शुक्ला कहा, ‘फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, आशंका है कि बच्चों ने खेल-खेल में माचिस की तीली जलाई होगी, जिससे यह हादसा हो गया।’

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल मानसी

मानसी


लेखक के बारे में